वाराणसी : सीवर से बोरियां निकलने के मामले में समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी से की मजिस्ट्रीयल जांच की मांग

 


वाराणसी, 15 सितंबर (हि. स.)। वाराणसी में शिवाला मोहल्ला में सीवर जाम से लोगों की परेशानी ने अब सियासत का रूप ले लिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता राजू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया और महापौर अशोक तिवारी के आरोपों को बेबुनियाद बताया। राजू यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजिस्ट्रीयल जांच की मांग रखी।

समाजवादी पार्टी के नेता राजू यादव ने कहा कि सीवर से बोरी पर बोरी निकाली गई है। इसमें विपक्ष की भूमिका दिखाया जाना गलत है। सीवर जाम करने के आरोपों का हम खंडन करते हैं। जिलाधिकारी से मांग है कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देकर ठीक से जांच कराएं।

बता दें कि वाराणसी में जल भराव की समस्या में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता पवन गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही में सीवर से बोरियां निकलने पर भेलूपुर थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। मौके पर पहुंचे महापौर अशोक तिवारी ने अपने बयान में बोरियां निकलने को साजिश बताया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी से मिलकर जांच की मांग रखी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद