सपा ने छह जिलों में नए जिलाध्यक्ष किए नियुक्त
लखनऊ, 16 सितंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से बुधवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।
पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार बलिया में सुनील कुमार मौर्य, बांदा में उमेश मोहल्ला, अयोध्या में जय सिंह, पीलीभीत में धर्मेश गंगवार, गौतमबुद्ध नगर में इन्द्र प्रधान (इन्द्रजीत भाटी) और उन्नाव में जयचन्द्र विमल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
पार्टी अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिलों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से किया गया है। पार्टी की ओर से संबंधित जिलों के नामित जिलाध्यक्षों के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्षों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है।
सपा की ओर से संगठन को लेकर लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संगठनात्मक ढांचे और बूथ स्तर तक समितियों से संबंधित गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा