दुर्घटना पीड़ित परिवारों से मिलने मीरजापुर आएगा सपा प्रतिनिधिमंडल

 


मीरजापुर, 03 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 4 अप्रैल को मीरजापुर पहुंचेगा। यह जानकारी रविवार काे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

बताया गया कि छानबे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरैना हरगढ़ (जिगना) निवासी प्रदीप सिंह व अरुण सिंह के परिवार समेत 12 लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी घटना के संबंध में जानकारी लेने और शोकाकुल परिजन से मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचेगा।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, सांसद वीरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी कीर्ति कोल, प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह व विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद उर्फ झल्लू खां शामिल रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल घटना की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा