डॉ. श्यामा प्रसाद का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए समर्पित रहा : देवेन्द्र सिंह
-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हुआ सम्मेलन
मुरादाबाद, 30 जून (हि.स.)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें।
देवेंद्र सिंह ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जिसके अथक परिश्रम और सेवा भाव से संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी अभियानों को पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, महानगर संगठन प्रभारी मोहन लाल सैनी, महानगर महामंत्री शमी भटनागर एवं अमित शर्मा, पूर्व सांसद वीर सिंह, पार्षद दल के उपनेता सुरेंद्र विश्नोई, दीक्षांत चौधरी, दीपक चौधरी, भरत टंडन, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य छोटू बाबा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, सुनीता शर्मा, वनिता महरोत्रा, सिमरन कौर, सोमपाल प्रजापति, ललित चौधरी, द्रोपा देवी, ज्योति बंसल, विद्यासरन बिट्टू), प्रीति कश्यप, नीरज कुमार, पूर्णिमा खन्ना, हेमा खत्री, अजय वर्मा, लता चंद्र, आदित्य चौधरी, अमित गुर्जर, पंकज यादव, चंद्र प्रजापति, शाहनवाज, हेमराज सैनी, अशोक सैनी, विक्की अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, पुनीत रस्तोगी, दिनेश सिसोदिया, श्याम बिहारी शर्मा, महावीर सिंह, दीपक धवन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल