प्रति वर्ष चावल के आकार में बढ़ता है मनासर बाबा मंदिर का शिवलिंग

 


हमीरपुर, 02 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग की महिमा अपरंपार है। यह शिवलिंग देखने में तिरछा है और प्रतिवर्ष चावल के आकार के बराबर बढ़ोत्तरी होती है। सावन मास में यहां दिन भर भक्तों का आना-जाना रहता है। सोमवार को जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। मनासर बाबा सेवा समिति ने पानी, बिजली साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम कराए हैं।

प्रत्येक सोमवार को भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन कराया जाता है। प्रथम सोमवार को सुमेरपुर कस्बे के शिव भक्तों ने फलाहार की व्यवस्था कराई है। सौंखर, सिमनौडी,कारीमाटी के मध्य निर्जन स्थान पर मनासर बाबा शिव मंदिर है। इस मंदिर की सुराही का निर्माण आज भी अधूरा है।

किदवंती है कि इस मंदिर के निर्माणकर्ता को अहम आ गया था, जिससे सुराही बनाते समय गिर गई। फिर उन्होंने इसको बनवाने के कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। इससे सावन मास में शिवलिंग का अभिषेक स्वतः बारिश की बूंदों से होता है। यह शिवलिंग अन्य शिवलिंगों से भिन्न है। यह तिरछा है और चावल की नाप के समांतर प्रतिवर्ष जिसमें वृद्धि होती है। यहां आने वाले प्रत्येक शिव भक्त की मनोकामना पूरी होती है। सावन मास में प्रतिदिन सुबह से ही भक्तों का आना-जाना रहता है। सोमवार को यहां अपार भीड़ उमड़ती है। प्रत्येक सोमवार को शिव भक्त यहां भंडारे का आयोजन करते हैं। इस वर्ष प्रथम सोमवार को कस्बे के युवा शिव भक्तों ने श्रद्धालुओं के मध्य फलाहार वितरण के इंतजाम कराया हैं। मनासर बाबा सेवा समिति ने सावन मास के मद्देनजर मंदिर प्रांगण में पानी, बिजली, साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम कराएं हैं। शिव भक्त कुछेछा देवगांव मार्ग, सुमेरपुर सौंखर मार्ग,सुमेरपुर देवगांव मार्ग से होकर आते जाते हैं।---------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा