मीरजापुरः शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, लाेगाें ने की पुष्पवर्षा

 


मीरजापुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार शाम ड्रमंडगंज में शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी ने किया। मुख्य वक्ता जिला गौ सेवा प्रमुख प्रणव जी ने स्वयंसेवकों के साथ ध्वज प्रणाम कर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। इसके बाद विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया और स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया।

पथ संचलन के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सह संघचालक शिवेंद्र सिंह, कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, धीरज केशरी, अंजनी सोनी, मनोज केशरी, शत्रुघ्न केशरी, अनिल केशरी, अरुण सिंह, ओंकार केशरी और रामजी केशरी सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा