वाराणसी में अजगरा विधानसभा के स्थानीय लोगों ने उठायी खराब सड़कों और बहते सीवर की समस्या

 


वाराणसी, 29 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी जिले के अजगरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर बहता सीवर को जन समस्या के रूप में स्थानीय लोगों ने उठाया है। सीवर के बहने के कारण मुख्य मार्गों के साथ ही ग्रामीण सड़के भी खराब हो चुकी हैं। अजगरा क्षेत्र के मुख्य मार्गों के अलावा गांव को जोड़ने वाले सड़के बेहद खराब है।

अजगरा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नागरिक अश्वनी सिंह ने रविवार काे कहा कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम शादी समारोह में दिखाई देते हैं लेकिन सड़कों पर बहते सीवर के पानी और खराब अप्रोच मार्गों को देखने के लिए क्षेत्र में घूमते नजर नहीं आते हैं। सड़क के टूटी है, जिससे आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। सीवर ओवरफ्लो होने के कई दिन बाद तक कोई मौके पर देखने नहीं आता है।

अजगरा में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां एक ओर विकास कार्य हो रहे हैं तो विधानसभा अजगरा, विकास कार्यों से अछूती रह गई है। सड़क पर विधायक के फोटो वाली सोलर लाइट तो चमकती दिखती है, लेकिन यहां की सड़क चलने योग्य नहीं बची हैं। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है, ऐसे में भी सड़क नहीं बनेगी तो जनता ठोस निर्णय लेने पर मजबूर होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद