रामेश्वरम मंदिर में मातृ शक्ति ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया रुद्राभिषेक

 


वाराणसी, 20 अगस्त(हि. स.)। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में राम कुंड के रामेश्वरम मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान शिव का विधिवत पूजन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से मन को शांति और जीवन में कल्याण की प्राप्ति होती है। यह भगवान शिव की विशेष पूजा है, जिसे रुद्राभिषेक कहते हैं। ऋषि मुनियों के समय से रुद्राभिषेक किया जाता रहा है। काशी में इस पूजा का विशेष महत्व है। संस्था की महिलाओं की ओर से आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें अत्यंत खुशी मिली है।

गुरुवार को संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं एवं सदस्यों की ओर से संकल्प लेकर भगवान शिव से समाज, राष्ट्र एवं समस्त मानव समाज के कल्याण की प्रार्थना की गई है। इस अवसर पर संस्था की

सचिव डॉ. श्रीमती नीता सिंह, दयाशंकर, दुर्गा देवी, हरदत्त, नीता, डॉ.कल्पना, डॉ.नलिनी पाठक, नीतू सिंह, अर्पणा पाठक, शालिनी गोस्वामी, वंदना रघुवंशी सहित संस्था की सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद