राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, एकता पर दिया जोर

 


औरैया, 24 फरवरी (हि. स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक के गांव पीपरपुर में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता हरिश्चंद्र पोरवाल ने कहा कि वर्ण व्यवस्था जन्म के अनुसार नहीं कर्म के अनुसार है हमको सबका सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के जिला प्रचारक अनूप ने पंच परिवर्तन के विषयों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में गिरीश तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार हाथ की पांचो उंगलियों का महत्व है उसी प्रकार से समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों का महत्व है। महिला शक्ति के रूप में सक्षम की पदाधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने महिलाओं से भारतीय सभ्यता संस्कृति के अनुरूप व्यवहार करने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू दोहरे तथा संचालन इंद्रपाल पाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक रामू पांडेय व विकास पांडेय ने किया। इस मौके पर मुन्नू कुशवाहा, सुभाष दीक्षित, गुड्डन तिवारी, नारायण सिंह, सुभाष तिवारी, हरिओम, शिवकांत, उत्सुक, राजीव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार