कई पीढ़ियाें के बलिदान के बाद संघ बना मजबूत संगठन : सुनील कुमार

 




-महादेव बस्ती में हिन्दू सम्मेलन आयाेजित

बिजनौर, 11 जनवरी (हि.स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर की महादेव बस्ती में हिन्दू सम्मेलन काकरान वाटिका में सन्त गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए अध्यक्ष गोपाल दास महाराज ने हिन्दू संस्कृति पर बोलते हुए कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति अपनी हिंदू संस्कृति है। जिसने हमेशा ही विश्व को सही दिशा देने का कार्य किया है। इसके पहले अध्यक्ष गोपाल दास महाराज और सह प्रान्त बौद्धिक प्रमुख सुनील कुमार तथा विभाग प्रचारक क्रांति कुमार द्वारा भारत माता व प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्पांजलि कर तथा उनके समक्ष दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख सुनील कुमार ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार कई पीढ़ियाें के बलिदान के बाद संघ आज एक मजबूत स्थिति में खड़ा हुआ है और आज भी समाज में व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। हमेशा देश या समाज में विपत्ति की स्थिति में संघ का स्वयंसेवक अवश्य खड़ा हुआ मिलता है और आवश्यकता अनुसार सहयोग करता है।

विभाग प्रचारक क्रांति कुमार ने कहा कि भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए हम सभी को पंच परिवर्तनों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि समाज से जात पात की भावना को दूर करने के लिए सामाजिक समरसता पर कार्य करना के लिए कहा। कुटुम्ब प्रबोधन पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार मजबूत कुटुम्ब के द्वारा हम अपने समाज को और देश को मजबूत बना सकते हैं। आज और आने वाले समय में तो बहुत अधिक पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। इसलिए हमें स्वच्छ हवा और जल संरक्षण पर मिलकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में संजय बिश्नोई अध्यक्ष हिन्दू सम्मेलन समिति ने सभी का आभार व्यक्त कर सम्मेलन का समापन किया। सम्मेलन स्थल पर प्रवेश गैलरी के दोनों तरफ एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी। सम्मेलन में साहित्य का स्टाल लगाया गया था, जिसे उपस्थित लोगों ने बड़ी संख्या में पुस्तकें खरीदी। हिन्दू सम्मेलन समिति के संरक्षक बाल सिंह, घनश्याम, दीपक शर्मा योगराज सिंह रहे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, टीकम सिंह, योगेश्वर कुमार, राजेश, खिलेंद्र सिंह, भौपाल, सचिन, राजकुमार राठी, अजयवीर, घनश्याम राजपूत , सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, देवेंद्र, रूपेश कुमार आदि का सहयोग रहा। सम्मेलन में हजाराें लाेगाें ने पहुंच कर अपनी सहभागिता की।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र