डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
औरैया, 29 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के मल्होसी गांव निवासी 19 वर्षीय अमित कुमार की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कानपुर-बेला मार्ग पर पिपरौली शिव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बताया गया कि अमित कुमार शुक्रवार रात बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर-बेला मार्ग पर पिपरौली शिव के पास सामने से आ रहे डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिचोली स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने हादसे में शामिल डीसीएम और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और डीसीएम चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बेला थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार शेष कार्रवाई प्रचलित --------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार