सड़क का निर्माण कार्य शुरु, लोगों को धूल और गड्ढों से मिलेगी मुक्ति
देवरिया, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मेहरौना-चुरिया रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। धूल, गहरे गड्ढों और बिखरे पत्थरों के कारण रोजाना आवागमन करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। खासकर बारिश के दिनों में कीचड़ और गर्मियों में उड़ती धूल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय लोग लंबे समय इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब जब निर्माण कार्य शुरू होने से लाेगाें काे राहत की उम्मीद है। राजन सिंह, शिवम सिंह, अनुराग सिंह, अरविन्द सिंह, प्रेम प्रकाश, बृजमोहन, प्रकाश, संतोष, चंदन, सतेन्द्र सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें धूल और गड्ढों से छुटकारा मिलेगा। अधिशासी अभियंता जंग बहादुर ने बताया निर्माण कार्य शुरु हो गया है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा।--------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक