अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
सोनभद्र, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में हाथीनाला थाना क्षेत्र स्थित मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मंगलवार की रात में एक बारात में शामिल होने रेणुकूट आए थे और आज भोर में वापस घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, साऊडीह हाथीनाला निवासी अकलवंत (26) और हथवानी निवासी अजय कुमार (25) मंगलवार की रात एक बारात में शामिल होने रेणुकूट आए थे। आज भोर में करीब तीन बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह दोनों मुर्धवा-हाथीनाला रोड पर पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जानकारी परिवार को देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। -----------------
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी