ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

 


शाहजहांपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांट प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर पट्टी निवासी विकास (21) गांव के विश्व दीप (22 ) तथा कौशल (21) के साथ मोटरसाइकिल से शाहजहांपुर गए थे। मंगलवार दोपहर वापस घर जाते समय कांट-शाहजहांपुर रोड पर रसकूपा बहादुरपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में विश्वदीप (22) तथा विकास (21) की मौत हो गई। जबकि

कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा