सोनभद्र सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

 


सोनभद्र, 05 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मधुपुर फ्लाई ओवर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार चार लोगों में दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये है।

परही गांव निवासी सुभाष यादव (27) अपने रिश्तेदार के यहां सुकृत गया था। वह वहां से बुधवार को तेतरा देवी (70) और आर्यन(7) अपनी मां के साथ चारो लोग एक ही बाइक पर सवार हो कर मधुपुर के लिये निकले थे। दोपहर 11:30 बजे वह लोग मधुपुर फ्लाईओवर के समीप पहुँचते ही थे तभी पीछे से एक बस उन लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई।

इस दुर्घटना में सुभाष एवं तेतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वही, बच्चे और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गयी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजवाया जहां बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी