ओवरटेक के दौरान ऑटो पलटने से एक की मौत, तीन सवारी घायल

 


कानपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा में साेमवार काे ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कानपुर देहात के आलापुर गांव निवासी चालक सुदेश ने बताया कि वह सोमवार को सवारियाें काे लेकर ऑटो लेकर जा रहा था। तभी सागर हाईवे पर बरनाव मोड़ स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रहे डंपर से बचने के दाैरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार के लिए सीएससी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तिलसरा गांव निवासी राजकुमार (40) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजकुमार पेशे से मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी खुशबू और तीन बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर हाल बेहाल है।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप