सीतापुर सड़क हादसे में भाई और दाे बहनाें की माैत
सीतापुर, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तंबाैर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर गिरे तीनाें लाेगाें पर ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली उन्हें राैंदता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में मोटर साइकिल सवार दो बहनें और एक भाई की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि देवपालपुर गांव निवासी यशपाल (21), गायत्री (19) और पूजा (19) हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। रविवार सुबह भाई-बहन गांव आये थे। गांव के दो लोग अलग-अलग मोटर साइकिल से उन्हें लेने के लिए पहुंचे थे। एक बाइक पर यशपाल अपनी दोनों बहनों को बैठाकर घर जा रहा था। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर रिहार पेट्रोल पंप के निकट कोहरे के कारण तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के समय बाइक सवार यशपाल और दाेनाें बहनाें ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके चलते तीनाें की माैके पर ही माैत हाे गई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शक के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक