फर्रुखाबाद: डंपर-ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

 


फर्रुखाबाद, 16 अक्टूबर (हि .स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर के पास गुरुवार देर शाम डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीधी भिड़ंत हुई। हादसे में दोनों वाहनों की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

राजेपुर थाना में तैनात दारोगा महेश सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गांधी गांव निवासी 31 वर्षीय मोहन जाटव के रूप में हुई है।परिवार से पता चला है कि मोहन गुरुवार देर शाम अपनी बाइक से हाईवे से गुजर रहा था। तभी जमापुर के पास डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हुई और वह दोनों वाहनों के बीच फंसकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दारोगा महेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम भेजकर हादसे में शामिल दोनों वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर