राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत , पुलिस जांच में जुटी
देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र रविवार काे सड़क हादसे में राजमिस्त्री की माैत हाे गई है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रदीप पांडे ने बताया कि नकहा फुलवरिया एकता टोला निवासी झाबर पटेल (50) पेशे से राजमिस्त्री थे। रविवार काे वह अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते बलराम चक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद झाबर पटेल काे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। --------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक