अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत
कानपुर, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच मेंं जुट गई है।
कर्नलगंज का रहने वाला आयुष सोनकर (24) गोविंद नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। परिवार में मां सोनी और दो भाई सौरभ व गौरव हैं। परिजनों ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे के आसपास आयुष होटल से वापस घर लौट रहा था। तभी लाजपत नगर स्थित चौराहे के पास उसकी बाइक और अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वह काफी देर तक तड़पता रहा कुछ देर बाद पीछे से गुजर रहे राहगीरों और बाइक सवारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आयुष को लेकर हैलट पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को लेकर नजीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप