सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की स्कूटी से गिरकर मौत
कानपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को सेवानिवृत्ति एयर फोर्स कर्मी की स्कूटी से गिरकर मौत हो गई। राहगीरों मुताबिक वह काफी धीमी गति से स्कूटी चला रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जाजमऊ के कैलाश नगर निवासी अमित कुमार सिंह (44) के रूप में हुई। वह पांच साल पहले एयर फोर्स से रिटायर हुए थे। वह अपनी पत्नी अनीता और बेटे ओम के साथ रहते थे। बेटे अमित ने बताया कि पिता गृहस्थी की खरीदारी करने के लिए स्कूटी से लाल बंगला बाजार गए थे। उससे पहले ही केडीए स्थित जितेंद्र गैस एजेंसी के पास अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह स्कूटी समेत गिर गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस उन्हें रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है। सहमति के बाद ही पोस्टमार्टम और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप