बीमार मां को अस्पताल से देख के लॉट रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत,पत्नी घायल

 


फर्रुखाबाद ,25 सितंबर( हि.स.)। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सकबाई के पास गुरुवार की रात काे वाहन की टक्कर से माेटर साइकिल सवार पति-पत्नी घायल हाे गये। इलाज के दाैरान पति की माैत हाे गई ताे वहीं उसकी पत्नी की हालत गंभी बनी हुई है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि जनपद मैनपुरी थाना बेवर के ग्राम नगला सहाय निवासी शेशबरन शाक्य का 30 वर्षीय पुत्र सोनू पत्नी खुशबू के साथ बीती रात फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी स्थित दि केयर हॉस्पिटल में मां गीता को देखने गया था। वहां से वह वापस घर लाैट रहा था, तभी कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सकबाई के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने माेटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दाेनाें घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रात 12 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायल खुशबू का उपचार किया गया।साेनू की शादी काे अभी एक साल हुए थे। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर