लखनऊ-हरदोई रोड पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

 


लखनऊ, 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र स्थित लखनऊ-हरदोई रोड पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की माैत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उपनिरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज दोपहर को सूचना मिली कि लखनऊ-हरदोई रोड पर मोटी नीम के पहले सड़क दुर्घटना हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि एक डीसीएम और पल्सर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल सवार मोहनलालगंज के ग्राम मऊ निवासी अतीक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अतीक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मलिहाबाद भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। परिजनों ने बताया कि बुधवार काे वे मलिहाबाद जा रहे थे तभी वह सड़क हादसे में घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर सुरक्षित खड़ा कराया गया है। डीसीएम चालक की तलाश एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक