देवरिया : ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

 


देवरिया, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित टेकुआ क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि ग्राम कुईया निवासी बनारसी राजभर की पत्नी सीता देवी (50) किसी कार्य से जा रही थीं। टेकुआ क्षेत्र में पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने महिला काे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला काे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। वाहन चालक पकड़ा गया। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक