दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा घायल
फतेहपुर, 22मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को दो माेटरसाइकिलाें की भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत पिता को मृत घोषित कर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी गुलाब सैनी(50) जगदेव सैनी अपने पुत्र अनिल सैनी(25) के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से फतेहपुर आ रहे थे। तभी असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गाँव निवासी राहुल(23) पुत्र सियाराम गांव के पास अचानक सामने आ गया। जिससे दोनों माेटरसाइकिलाें की जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार