ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस (14887) के संचालन में 25 और 28 सितंबर को बदलाव
मुरादाबाद, 04 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि जोधपुर रेल मंडल में मरम्मत कार्य के चलते 25 और 28 सितंबर को ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस (14887) के संचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरती है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि 25 सितंबर को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन का नियमित मार्ग बीकानेर जंक्शन, मेड़ता रोड जंक्शन और जोधपुर जंक्शन है।
25 सितंबर को यह ट्रेन लालगढ़ जंक्शन फलोदी जंक्शन जोधपुर जंक्शन के रास्ते चलेगी। परिवर्तित मार्ग फलोदी जंक्शन पर इस ट्रेन को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। वहीं 28 सितंबर को बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस 14887 को बीकानेर जंक्शन से गोटन के बीच 60 मिनट मार्ग में रोका जाएगा। 25 सितंबर को ट्रेन का ठहराव बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड़, मूंडवा, मेड़ता रोड जंक्शन, गोटन और पीपल रोड स्टेशन पर नहीं होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल