सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्कूल चलो रैली भी निकाली गई

 


बाराबंकी, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के रामनगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अशोकपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण मुरारी मिश्र व दुर्गेश त्रिपाठी के सम्मान में अलंकरण समारोह का आयोजन अध्यापक पवन मिश्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने दोनों शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह के रूप में राम चरित मानस पुस्तक देकर सम्मानित किया और उनके लंबे समय तक शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद अवस्थी बी ई ओ रमेश चंद्रा , बीडीओ जितेंद्र कुमार, एडीओ कृषि डा दलवीर सिंह व प्रा शि सं के जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा सहित कई शिक्षकों ने माल्यार्पण से सम्मान कर सेवानिवृत्त शिक्षकों की कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। समारोह के अंत में विद्यालय द्वारा स्कूल चलो रैली निकाली गई । रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर संध्या त्रिपाठी, अंजली द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद, विवेक शुक्ला, देश दीपक शुक्ला, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव , अशेष सिंह, रवि पांडेय आदि तमाम शिक्षक मौजूद रहे।संचालन रोहित त्रिपाठी ने किया। आयोजक पवन मिश्रा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी