उप्र में कई विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक बदले

 

लखनऊ, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासिनक तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार रात को विश्वविद्यालयों के छह कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक, तीन उप कुल सचिवों और पांच सहायक कुल सचिव के स्थानांतरण हुए हैं। इस संबंध सयुंक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से पत्र जारी किए गए हैं।

कुलसचिव/ परीक्षा नियंत्रकों की तैनाती में मीरजापुर के मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार को कुल सचिव, महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलसचिव हरीश चंद्र को मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर का परीक्षा नियंत्रक बनाया है। मुरादाबाद के गुरूजम्भेश्वर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल को आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुल सचिव, जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुल सचिव केशलाल को भदोही के काशी नरेश विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया है। इसके अलावा महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह को मुरादाबाद के गुरूजम्भेश्वर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव अनिल कुमार यादव को परीक्षा नियंत्रक महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली बनाया है।

उप कुल सचिवों में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर नगर में तैनात प्रमोद कुमार मिश्रा को डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, कैलाश बिंद को डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर नगर और सुनील कुमार सरोज को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर संप्रति सम्बद्ध वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से गुरूजम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद में नियुक्ति मिली है।

सहायक कुल सचिव में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर में तैनात सत्येंद्र अग्रवाल को डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या भेजा गया है। डॉ. संदीप सिंह को डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, नित्यानंद को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, प्रेमचंद्र को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ और बजरंग बली को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज से डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या भेजा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक