सुलतानपुर में 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद, पुलिस ने वास्तविक स्वामियों को किए वापस
सुलतानपुर, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में पुलिस की सर्विलांस सेल टीम ने 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। रविवार काे इन्हें वास्तविक मालिकाें काे वापस किया गया।
सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा वीवो और रियलमी के फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल भारत सरकार के सीईआरआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। स्थानीय थाने में शिकायत के साथ रसीद और पहचान पत्र लेकर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें। इससे मोबाइल ब्लॉक हो जाएगा और भविष्य में जैसे ही उसमें कोई सिम डालेगा, सर्विलांस टीम को नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिससे फोन बरामद करना आसान होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त