पार्षद ने 20 लाख की लागत से बनने वाली दो सड़कों व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 


गोरखपुर, 07 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में महानगर के वार्ड नंबर 4 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)पार्षद राजा यादव ने रविवार को प्रेम नगर कॉलोनी एवं डीभीया मलिन बस्ती में दो महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली एवं सीसी रोड के निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पार्षद राजा यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में कई जनप्रतिनिधि आए और चले गए, लेकिन इस क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की ओर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। लोगों ने पार्षद की ओर से सड़क और नाली निर्माण कराना सराहनीय है।

इस अवसर पर पार्षद राजा यादव ने कहा कि वार्ड में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्रवासियों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

उन्होंने कहा कि “वार्ड के हर क्षेत्र का समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। जनता के सहयोग और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नगर निगम की टीम भी लगातार सहयोग कर रही है, जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।”

कार्यक्रम के दौरान विद्या देवी पत्नी प्रेमचंद, अमलेश शुक्ला, विनय सिंह, शमशाद अली, नीतीश उपाध्याय, मोहन लाल भारती, राजेश गुप्ता, भूपेंद्र राणा, मोनू शुक्ला, संतलाल, मंटू चौधरी, पंचम गौड़, विशाल प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश यादव, पुजारी कनौजिया, राकेश उपाध्याय, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले एवं कॉलोनी के लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय