अच्छा कार्य करने वालाें पर अंगुली उठाना ठीक नहीं : स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती
वाराणसी, 04 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी में गंगा नदी के किनारे राजगुरु मठ में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में चोरी नहीं हुई है। राम मंदिर में न मूर्ति गायब है, न ही दीवार से कोई स्वर्ण गायब हुआ है। रही बात चंदा या चढ़ावा में चोरी की तो उसमें कुछ लोगों ने चोरी की और वे पकड़े भी गए हैं। अब राम मंदिर में अच्छा कार्य करने वाले लोगों पर अंगुली उठाना ठीक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान की व्यवस्था में सज्जन पुरुष अगर सर्वाधिक कहीं मिल सकते हैं, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में है। कई लाेग राम मंदिर में दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनके जीवन को जिस तरह से तार-तार करने का प्रयास किया गया है, उसे ईश्वर भी देख रहा है। समाज उसका भी निर्णय करेगा। समय आने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद