वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार
वाराणसी, 24 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल सोनी और पुष्प कुमार को जीआरपी टीम ने जेवरात से भरे बैग के साथ हिरासत में ले लिया।
कैंट जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर ने बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राहुल सोनी और पुष्प कुमार जो पेशे से व्यापारी है और वाराणसी से दो बैग में एक करोड़ कीमत के जेवरात लेकर गुजरात जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जीआरपी ने इस मामले में टैक्स चोरी की संभावना के साथ इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया है। दोनों से विभाग की टीम ने पूछताछ की है, जिसमें सामने आया है कि यह मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है। ऑर्डर मिलने पर दोनों ने आभूषणों को खरीदा है और उसे बैग में भरकर ले जा रहे थे, ताकि कुल आभूषणों पर इन्हें टैक्स न देना पड़े। अभी मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद