अम्बेडकर जयंती पर बूथ-बूथ कार्यक्रम, संविधान प्रस्तावना का वाचन

 


मीरजापुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में मंगलवार को जनपद के प्रत्येक बूथ पर डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और मिष्ठान्न वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय सहित कोन मंडल के कमासीन, बारी गांव, चेकसारी और बल्लीपुरवां में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन करोड़ों लोगों के अधिकारों की लड़ाई की प्रेरक गाथा है। शिक्षा को परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए उन्होंने वंचित वर्ग और महिलाओं के उत्थान में बाबा साहेब के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, वीरेन्द्र मौर्य, राजन वर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा