मां दुर्गा की आराधना कर मंत्री नन्दी ने की लोक कल्याण की कामना
अलोपी शंकरी, कल्याणी देवी और ललिता देवी मंदिर में टेका मत्था, शहर से नैनी तक दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना
प्रयागराज, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर प्रयागराज के प्राचीन देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ उन्होंने मां अलोपी शंकरी, मां कल्याणी देवी और मां ललिता देवी सहित विभिन्न मंदिरों में मत्था टेका। इसके साथ ही नैनी और शहर के अन्य क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की और लोगों को नवरात्र एवं दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अलोपी माता मंदिर, कालीबाड़ी माता मंदिर, बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर, जीरो रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर, आनंदी देवी मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर और कल्याणी देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
शनिवार देर रात मंत्री नन्दी ने नैनी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती की स्तुति की। इनमें आईटीआई कॉलोनी नैनी स्थित मां भगवती जागरण दुर्गा पूजा पार्क, त्रयम्बकेश्वर दुर्गा कमेटी, दोमुखी मंदिर बीपीसी गेट, मुक्ता विहार सार्वजनिक दुर्गा पूजा, ओम मनकामेश्वरनाथ मंदिर पीडीए कॉलोनी, आनंद नगर चौराहा दुर्गा पूजा समिति, सार्वजनिक पूजा कमेटी नैनी, डी ब्लॉक पीडीए कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी, नवरात्रि महोत्सव कमेटी डी ब्लॉक और रामलीला समिति ट्रस्ट नैनी शामिल रहे। उन्होंने महेवा डांडी इंदलपुर और गणपति गंगोत्री नगर बारवारी के पूजा पंडालों में भी दर्शन किए।
रविवार को मंत्री नन्दी ने इंडियन गर्ल्स स्कूल, आर्य नगर मुट्ठीगंज, साधोगंज मंडी, गाजीगंज मंडी, माई का डोला, सालिकगंज मंडी, कल्लू कचौड़ी चौराहा और कटघर बारवारी काशीराज नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर देवी की आराधना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री नन्दी के मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचने के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की
प्रार्थना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल