कसारा स्टेशन पर ब्लॉक से कई ट्रेनों के समय में बदलाव, 23 ट्रेनों का बदला मार्ग

 


तीसरी लाइन के कार्य के कारण 8 से 23 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह

प्रयागराज, 25 सितंबर (हि.स.)। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन से जुड़े कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है, जबकि 23 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने शुक्रवार काे बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों के संशोधित संचालन की जानकारी जारी की गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के समय और मार्ग की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस ऐप से जरूर प्राप्त कर लें।

इन प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव

8 अक्टूबर को 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 5 घंटे 15 मिनट की देरी से सुबह 4 बजे, 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 4:15 बजे और 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 4 बजे रवाना होगी। 9 अक्टूबर को 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह 4:15 बजे तथा 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट की देरी से सुबह 4:30 बजे चलेगी।

14 और 15 अक्टूबर को 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट की देरी से शाम 5:05 बजे तथा 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस 2 घंटे 35 मिनट की देरी से शाम 5:20 बजे रवाना होगी। 14 अक्टूबर को 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट की देरी से शाम 5:50 बजे और 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट की देरी से शाम 5:35 बजे चलेगी।

इसी क्रम में 22221 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 14 और 15 अक्टूबर को 1 घंटे 15 मिनट की देरी से शाम 5:15 बजे रवाना होगी। 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को 1 घंटे 50 मिनट की देरी से शाम 5:35 बजे और 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट की देरी से शाम 6:05 बजे चलेगी। 12261 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा दुरंतो सात घंटे पांच मिनट की देरी से रात 12:20 बजे रवाना होगी।

16 अक्टूबर को 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से शाम 5:10 बजे तथा 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट की देरी से शाम 5:15 बजे चलेगी। 17 अक्टूबर को 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा मेल 3 घंटे 45 मिनट की देरी से रात 2 बजे, 12167 बनारस सुपरफास्ट 3 घंटे 15 मिनट की देरी से रात 2 बजे और 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट की देरी से रात 2:15 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा 20 से 23 अक्टूबर के बीच 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस, 22177 वाराणसी एक्सप्रेस और 22538 गोरखपुर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है।

23 ट्रेनों का बदला मार्ग

ब्लॉक के कारण 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और 11043 दादर-बलिया को 14 अक्टूबर को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड मार्ग से चलाया जाएगा। 12533 गोमती नगर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे मार्ग से चलाया जाएगा।

16 अक्टूबर को 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे मार्ग से चलेंगी। इसी दिन 12617 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव मार्ग से चलेगी।

17 अक्टूबर को 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजगीर, 22221 राजधानी, 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर कैंट, 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ, 11071 बलिया, 11047 दादर-गोरखपुर, 12107 सीतापुर, 12546 रक्सौल और 12105 गोंदिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव मार्ग से चलेगी, जबकि 20436 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे मार्ग से संचालित होगी। वहीं 15 और 16 अक्टूबर को 15660 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण मार्ग से चलेंगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस ऐप के माध्यम से ट्रेन का संशोधित समय और मार्ग अवश्य जांच लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल