समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव से मधुमेह की गंभीर जटिलताओं को कम किया जा सकता है : डॉ लोकेश एम

 




मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डायबिटीज कॉन्क्लेव आयोजित, विशेषज्ञों ने उपचार और बचाव के उपायों पर की चर्चा

प्रयागराज, 18 नवंबर (हि.स.)। मधुमेह के प्रभावी नियंत्रण के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और जीवनशैली में जरूरी बदलाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। जागरूकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करके इस बीमारी से होने वाली गंभीर जटिलताओं को कम किया जा सकता है। यह बातें मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने बुधवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतम दास ऑडिटोरियम में आयोजित डायबिटीज कॉन्क्लेव में कहीं। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी एवं मेडिसिन विभाग की ओर से किया गया।

मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विशेषज्ञों और आमजन तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने में उपयोगी होते हैं। मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाकर और समय पर उपचार शुरू करके इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।

कॉन्क्लेव में गर्भावस्था के दौरान होने वाले मधुमेह, अस्पताल के सामान्य वार्ड और गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बढ़े हुए रक्त शर्करा के उपचार, बच्चों एवं किशोरों में टाइप-1 मधुमेह तथा बीमारी से जुड़े मानसिक तनाव पर चर्चा हुई। इसके अलावा मधुमेह के कारण पैरों में होने वाले संक्रमण, हड्डियों तक संक्रमण पहुंचने और अंग को बचाने के उपायों पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक जानकारी दी।

डॉ. अमृता चौरसिया, डॉ. मनोज माथुर, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. मनीषा मौर्य, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. मोहित जैन, डॉ. विक्रम निगम, डॉ. विभु रंजन खरे और डॉ. स्मृति सिंह सहित विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।

मधुमेह से होने वाली सूक्ष्म रक्तवाहिका संबंधी जटिलताओं पर परिचर्चा में डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. अजीत चौरसिया, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सौम्या गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ सिंह और डॉ. सुजीत वर्मा शामिल हुए। इसका संचालन डॉ. विभु रंजन खरे ने किया। वहीं, मधुमेह के शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभावों पर आयोजित सत्र में डॉ. विकास सचदेवा, डॉ. पीयूष सक्सेना, डॉ. केके सोनकर, डॉ. संदीप प्रजापति और डॉ. अम्बरदीप त्रिपाठी ने विचार रखे। इस सत्र का संचालन डॉ. स्मृति सिंह ने किया।

मेडिकल छात्रों के लिए आयोजित मधुमेह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. विभु रंजन खरे, डॉ. अर्चना ओझा और डॉ. अभिषेक द्विवेदी ने भूमिका निभाई। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता डॉ. अनुषा श्रीवास्तव, डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. कृष्णा पांडेय, डॉ. राकेश चौरसिया, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. डीके निम, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. सागर श्रीवास्तव, डॉ. आशीष राय, डॉ. कौशलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. कचनार वर्मा, डॉ. यशार्थ शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. रीना सचान और डॉ. सचिन यादव ने की।

कार्यक्रम का स्वागत डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. सुबिया अंसारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विभु रंजन खरे ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल