होलाष्टक आध्यात्मिक ऊर्जा संचय करने का महत्वपूर्ण सप्ताह : पवन श्रीवास्तव
प्रयागराज, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भगवान शिव की आराधना एवं आरती उतारने के बाद होली जो सामाजिक समरसता का प्रमुख पर्व है। उसके एक सप्तपुर लगने वाले होलाष्टक आज बड़ी धूमधाम से कटघर स्थित मंदिर में भक्तों द्वारा बनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं आरती करने के उपरांत भक्त जनों ने फूलों की होली खेल कर होली के वातावरण का स्वागत करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भक्ति संगीत पर झूम कर नृत्य किया l
सभी भक्तों को होलाष्टक की जानकारी देते हुए पूर्व विहिप नेता महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि होली जैसा महान पर्व एक सप्ताह पूर्व से लग जाता है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। उन्होंने कहा कि वह लास्ट तक आध्यात्मिक ऊर्जा संचय करने का प्रमुख सप्ताह है। जिसमें ईश्वर की प्रार्थना तब और ध्यान लगाकर अपने भविष्य को उचित मार्ग पर ले जाने का सशक्त माध्यम है l
पार्षद नीरज गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा आपस के सभी मतभेद और मनभेद को दूर कर होली का पर्व खुशियों के साथ मनाना चाहिए l उक्त अवसर पर भाजपा नेता विनोद सोनकर, निखिल केसरवानी, सत्या जायसवाल, विशाल अग्रहरी, विष्णु तिवारी, सनी केसरवानी, खुशबू केसरवानी, मल्टी केसरवानी, सुनीता चौरसिया, अंजलि केसरवानी, नीलम केसरवानी, सोना, अल्पना अग्रहरि सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे l
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल