दुकान में लगी आग से सबकुछ खाक

 


प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी स्थित एडीए मोड़ पर मंगलवार भोर में आग लगने से दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के कर्मचारियाें आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की जांच जारी है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुकान के अंदर रह रहा परिवार समय रहते बाहर निकल आया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले को लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल