ईद मिलादुन्नबी पर चकिया चकनिरातुल से निकला जुलूस
प्रयागराज, 26 अगस्त (हि.स.)। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को चकिया चकनिरातुल से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस चकिया, चकनिरातुल और कर्बला होते हुए वापस चकनिरातुल पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
जुलूस का नेतृत्व मोहम्मद नसीम परवेज सिद्दीकी, मोहम्मद वसीम सभासद और मोहम्मद आजम ने किया। जुलूस के दौरान लोगों ने अनुशासन बनाए रखा और निर्धारित मार्ग से होकर आगे बढ़े।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्रीय सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। जुलूस के समापन के बाद आयोजकों ने सभी लोगों का सहयोग के लिए आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल