सेवा ही डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि : डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह

 




पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित, निराश्रित पशुओं के लिए जलकुंड की भी व्यवस्था

प्रयागराज, 27 जून (हि.स.)। . ब्रह्म प्रकाश सिंह का जीवन शिक्षा, समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए सोसाइटी प्रत्येक वर्ष विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करती है। उक्त बातें शनिवार को डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी ने अपने प्रेरणास्रोत डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह की पुण्यतिथि पर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम के मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहीं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पुण्यतिथि पर जरूरतमंद परिवारों को गर्मियों के कपड़े, धोती, साड़ियां और बच्चों के वस्त्र वितरित किए गए। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए निराश्रित पशुओं के लिए जलकुंड की व्यवस्था भी की गई, ताकि सेवा का दायरा समाज के साथ-साथ जीव-जंतुओं तक भी पहुंचे।

कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह एवं जिला प्रभारी ज्ञान प्रकाश ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर लाभार्थियों को वस्त्र वितरित किए। लाभार्थियों ने सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोसाइटी की कोषाध्यक्ष हर्षिता सिंह ने कहा कि डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह की प्रेरणा से संस्था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वस्त्र वितरण केवल एक सेवा कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल