घर के अन्दर मृत पाया गया पीएससी से निष्कासित सिपाही का शव
प्रयागराज, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र के चक हीरानंद मोहल्ले में घर के अन्दर पीएसी से निष्कासित सिपाही का शव पाया गया। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मृतक मूलरुप बलिया जिले के फिरोजपुर थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी आशिर्वाद सिंह 50 पुत्र स्वर्गीय अवनींद्र सिंह का शव रविवार को घर में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव की स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत दस दिन पूर्व हुई है।
पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि वह नशेड़ी हो चुका था। पहले नौकरी से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं उसने एक महिला से लव मैरिज शादी किया, लेकिन बाद में वह महिला छोड़कर कहीं चली गई। वह अभी 15 दिन पहले बाहर से घर आया, जहां वह अकेले रहता था। आस पास के लोगों की सूचना पर मृतक का भाई आशीष सिंह बाहर से आया और घर की हालत देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल