सीएम योगी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तर प्रदेश : संजय गुप्ता

 


प्रयागराज, 05 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुदृढ़ कानून व्यवस्था की नई पहचान बना है। अपराध और माफिया राज पर प्रभावी अंकुश लगा है तथा जनता का विश्वास भाजपा सरकार पर लगातार मजबूत हुआ है। वर्ष 2027 में भी प्रदेश की जनता भाजपा को अपना समर्थन देगी। यह बातें शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिन के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रयागराज महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में रणजीत सिंह, प्रभाशंकर पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, अनुज कुशवाहा, रमेश पासी, शशि वार्ष्णेय, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, पप्पू पांडेय, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, पार्षद दीपिका पटेल, प्रियंका पाराशर, राजेश गोंड, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, मयंक दुबे, विवेक मिश्रा, निर्दोष सिंह 'गोलू', सुजीत कुशवाहा, वंदना शर्मा, कंचनलता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल