युवाओं को लेकर प्रधानमंत्री की बातें प्रेरणादायक : संजय गुप्ता

 


प्रयागराज महानगर के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

प्रयागराज, 31 मई (हि.स.)। मन की बात' का प्रत्येक संस्करण प्रेरणादायक होता है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को लेकर जो बातें कही हैं, वे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री युवाओं की क्षमता और उनके भविष्य को लेकर कितने गंभीर और संवेदनशील हैं। यह बातें रविवार को सिविल लाइन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, बूथ समितियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइंस मंडल के बूथ संख्या-253 पर वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर महानगर महामंत्री विक्रमजीत भदौरिया, रणजीत सिंह, पार्टी प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी, दीप द्विवेदी, पार्षद प्रवीण भारती, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा, पीयूष जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की प्रतिभा, विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि, पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता, खेल उपलब्धियों और सेवा भावना जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भीषण गर्मी के दौरान लोगों से सावधानी बरतने, पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करने और स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील भी की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं की प्रतिभा अद्भुत है और वे विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड के खिलाड़ियों की उपलब्धियों, खगोल विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में युवाओं द्वारा मनोरमा नदी के पुनर्जीवन के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, कल्पना सिंह, राम बहादुर सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, अरविंद यादव, रंजीत दास, अनिल जायसवाल, मुकेश सोनकर, प्रिया कैथवास, रीता सिंह, मंजू, कनक मिश्रा, ईश्विन श्रीवास्तव, प्रदीप दत्ता, तपस दत्ता, श्याम बाबू, विजय उपाध्याय, राजेश चौरसिया, रामजी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल