विपक्ष फैला रहा निराधार अफवाहें, कार्यकर्ता एकजुट होकर पदयात्रा को बनाएं सफल : राकेश त्रिवेदी

 




चार नवंबर को पत्थर गिरजाघर से शहीद वॉल तक निकलेगी भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा काशी क्षेत्र के सात जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता और विभिन्न वर्गों के लोग

प्रयागराज, 03 नवंबर (हि.स.)। विपक्ष की ओर से लगातार निराधार अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता तक सही संदेश पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चार नवंबर को प्रस्तावित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को सफल बनाएं। यह बातें भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से पार्टी अपनी बात जनता तक पहुंचाएगी और इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रहेगी। भाजपा की ओर से बुधवार को विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि पदयात्रा पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल से शुरू होकर शहीद वॉल तक पहुंचेगी। कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। भाजपा काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर प्रभारी राकेश त्रिवेदी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान और यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने झूंसी, हंडिया, सोरांव, नैनी, जसरा, कोरांव, सिविल लाइंस, राजरूपपुर, राजापुर, मीरापुर, खुल्दाबाद, भारद्वाज, वेणी माधव और शिवकुटी मंडलों में जनसंपर्क कर लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। राकेश त्रिवेदी ने बताया कि पदयात्रा में काशी क्षेत्र के प्रयागराज महानगर, गंगापार और यमुनापार के साथ कौशाम्बी, मिर्जापुर, भदोही और प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, विद्यार्थी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता लगातार अलग-अलग मुद्दों पर अफवाहें फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इनका जवाब देना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान में आनंद सोनकर, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, डॉ. शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, अनुज कुशवाहा, संजय सिंह, संजय पासवान, राजेश गोंड, राजेश निषाद, मंजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता, पार्षद प्रवीण भारती और सुजीत कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल