संगठन को मजबूत बनाने व 2027 के लक्ष्य को लेकर बढ़ना है आगे: संजय गुप्ता

 


नवगठित जिला कार्यसमिति पदाधिकारियों का हुआ स्वागत अभिनंदन

प्रयागराज, 23 मार्च (हि.स.)। संगठन में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। दायित्व आता है और जाता है, लेकिन कार्यकर्ता हमेशा कार्यकर्ता रहता है। जिसके बल पर संगठन आज इस मुकाम तक पहुंचा है। उक्त बातें सोमवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने व 2027 के लक्ष्य को लेकर हम सबको मिलजुल कर पूरी लगन व मेहनत से काम करना है। नवनियुक्त पदाधिकारी निवर्तमान पदाधिकारियों के अनुभव का मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें क्योंकि उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है, संगठन हित में। नवगठित टीम अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व मेहनत से क्रियान्वित करेगी ये पूर्ण विश्वास है।

भाजपा कार्यालय पर नवगठित प्रयागराज महानगर जिला कार्यसमिति के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अंग वस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, अनिल केशरवानी, अनुज कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिंह, वंदना शर्मा, नवनियित जिला महामंत्री रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, डॉ शैलेश पांडेय, नवनियुक्त जिला मंत्री सचिन जायसवाल, विजय बहादुर श्रीवास्तव, अजय सिंह, आभा भारती गोस्वामी, कंचनलता कुशवाहा, रेनीज विश्वास, दीप द्विवेदी, अरुण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राम लोचन साहू, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री अजय राय व जिला कार्यालय सह मंत्री रवीन्द्र गांधी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल