सेवा ज्योति यात्रा में सभी 15 मंडलों के बूथों से कार्यकर्ता जुटें : संजय गुप्ता

 


7 अक्टूबर को धरना स्थल से निकलेगी यात्रा, सुभाष चौराहे पर सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

प्रयागराज, 03 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत सात अक्टूबर को निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा में महानगर के सभी 15 मंडलों के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हों। यह बातें शनिवार को सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव और सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि सुबह 9:30 बजे धरना स्थल से यात्रा शुरू होकर सुभाष चौराहे पहुंचेगी, जहां सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन की भी संभावना है।

बैठक में इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव और सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर विधानसभा संयोजकों, सह संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, संयोजकों और सह संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

संजय गुप्ता ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव के महानगर संयोजक एवं जिला मंत्री डॉ. शैलेश पांडेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में तकनीकी पहलू भी होते हैं, इसलिए मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास करे। सेवा ज्योति यात्रा के जिला संयोजक मंजीत कुशवाहा बनाए गए हैं।

काशी में आठ अक्टूबर को होगी संगठनात्मक बैठक

भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि आठ अक्टूबर को काशी में भाजपा काशी क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक होगी। इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और शक्ति केंद्र संयोजक शामिल होंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के शामिल होने की जानकारी दी गई।

बैठक में जिला महामंत्री रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा, आनंद सोनकर, राजू राय, प्रमोद मोदी, अनुज कुशवाहा, जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, शोभिता श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल