दीपिका पटेल और धर्मेंद्र पटेल बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

 






आनंद जायसवाल को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

प्रयागराज, 15 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी मोर्चा) के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इसमें प्रयागराज की दीपिका पटेल और धर्मेंद्र पटेल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आनंद जायसवाल को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल और भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी इंद्र भूषण मौर्य ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

भाजपा प्रयागराज महानगर की वरिष्ठ नेत्री और नीम सराय वार्ड की पार्षद दीपिका पटेल इससे पहले ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री थीं। उन्हें पदोन्नति देते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेंद्र पटेल को भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और मोर्चा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। कार्यकर्ता मनोज गुप्ता और प्रवीण मौर्य को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, अनिल केसरवानी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, राजेश गोंड, संजय पासवान, राजेश निषाद, रीता सिंह, पार्षद प्रवीण भारती, मोहित गुप्ता और सुजीत कुशवाहा सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल