बेहतर प्रगति और बढ़ता आत्मविश्वास ही नए भारत की पहचान : अरुण सिंह

 


प्रयागराज जंक्शन पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का स्वागत

प्रयागराज, 07 मार्च (हि.स.)। भाजपा के कार्यकर्ता वर्ष 2027 के चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। यह बातें शनिवार को रीवा (मध्य प्रदेश) जाते समय प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जो भारत कभी आयात पर निर्भर था, आज वही मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। रिकॉर्ड तोड़ती प्रगति और बढ़ता आत्मविश्वास ही नए भारत की पहचान है।

भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे जंक्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान विधायक पीयूष रंजन निषाद, डॉ. शैलेष पाण्डेय, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, संजय राजन, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, मयंक दुबे, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, मोहित गुप्ता, विश्वास श्रीवास्तव और दीप द्विवेदी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल