दो दिवसीय दौरे पर तीन अप्रैल को प्रयागराज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

 


प्रयागराज, 01 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 03 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आएंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि 03 अप्रैल को लगभग प्रातः 11:30 बजे उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। जहां महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जानेंगे और सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

इसके पश्चात लगभग 02 बजे वह पार्षद विनय कुमार मिश्रा (सिंटू) के आवास पहुंचकर उनके बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद सिविल लाइंस मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। वहीं ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

4 अप्रैल को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लगभग 11:30 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल