त्याग और तपस्या के बल पर भाजपा का हुआ उदय : गणेश केसरवानी
प्रयागराज, 22 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी त्याग और तपस्या के बल पर उदय हुई है और अपनी पांच निष्ठाओं के बल पर राष्ट्रवाद का अलख जगा रही है। यह बात रविवार को प्रयागराज के खुल्दाबाद मंडल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कही।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के विचार को लेकर कार्य कर रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार गरीब कल्याण के कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में महानगर की पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, मंडल महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष नितिन चौरसिया, धीरज कुशवाहा, गौरांग छिब्बर, मुन्ना शर्मा, मंडल मंत्री पूजा जायसवाल, अनिल चौहान, अचल सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक स्वप्निल केसरवानी, जितेश श्रीवास्तव, सूरज कुमार, संजय केसरवानी, धीरेंद्र चौहान, अनिल चौरसिया, दीनबंधु चटर्जी, जुबेर अहमद, सुधीर केसरवानी, धर्मेंद्र चौहान, विनोद पाल, अनिकेश श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, आदित्य कुशवाहा, आकाश श्रीवास्तव, आकर्ष गुप्ता, अजय केसरवानी, श्लोक केसरवानी, अभिजीत श्रीवास्तव, हितेश श्रीवास्तव, योगेश्वर मनी, रजत सोनकर आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल